Shahjahanpur News: बादल छाए रहने से गर्मी और उमस से मिली राहत

रविवार को शहर में छाए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। ल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। रविवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।