शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुरानी इमरजेंसी का मरम्मत कार्य शुरू, दस बेड डालने की तैयारी

Connect News 24

Repair work of old emergency started, preparation to add ten beds

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुरानी इमरजेंसी में कार्य करते मजदूर। संवाद

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड को लेकर मारामारी खत्म नहीं हो रही है। मलेरिया, डेंगू व वायरल के प्रकोप के बीच मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। एक-एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर उपचार करने के बाद बेड को बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पुरानी इमरजेंसी में मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

पटरी से उतरी व्यवस्था की शिकायतें आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज का डीएम उमेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया था। उन्होंने मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था डलवाने के लिए निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के क्रम में प्राचार्य ने परिसर में बेड डालने के लिए जगह को तलाश करना शुरू किया। पुरानी इमरजेंसी में कोविड के समय में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर को हटवा दिया गया। वहां पर टूटे फर्श को सही कराने का काम चल रहा है। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि यहां पर दस बेड डालने की जगह मिलेगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button