शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी के आरोप में ररूआ के तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पुवायां। गांव नाहिल निवासी कौशल किशोर मिश्रा ने धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने जमीन पहले अपने नाबालिग बच्चों के नाम करा दी। बाद में उनको बैनामा कर दिया।

कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 19 जून 2023 को बंडा के गांव ररूआ स्थित दो बीघा जमीन का बैनामा गांव ररूआ के कीरतपाल उर्फ रघुराई से कराया था। उन्होंने जमीन की राशि 2.80 लाख रुपये का चेक कीरतपाल के नाम दिया था। कीरतपाल ने 20 जून को भुगतान भी ले लिया। कीरतपाल ने उनको बैनामा करने से पहले ही उनको बेची गई जमीन का बैनामा अपने नाबालिग पुत्रों के पक्ष में कर दिया है। बैनामे में बच्चों का संरक्षक नाना को बनाया गया है।

कीरतपाल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। धोखाधड़ी में कीरतपाल के भाई संतोष कुमार उर्फ लालू और पिता भगवानशरण का पूरा हाथ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button