केसीएमटी कैंपस -2 के सौजन्य से राम कुमार मिश्रा इंटर कॉलेज, फरीदपुर में किया गया व्यास पूजा का आयोजन।
प्रोफेसर बी. आर. कुकरेती जी ने छात्रों को बताया कि व्यास पूजा का हिन्दु परंपरा में बहुत महत्व है।
“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देव महेश्वर:,
गुरु साक्षात परम ब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः।”

केसीएमटी कैंपस – 2 , पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट के सौजन्य से फरीदपुर में स्थित राम कुमार मिश्रा इंटर कॉलेज में व्यास पूजा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पण के साथ किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.आर. कुकरेती उपस्थित रहे।

प्रोफेसर बी. आर. कुकरेती जी ने व्यास पूजा के विषय में छात्रों को बताया कि व्यास पूजा का हिन्दु परंपरा में बहुत महत्व है। यह लोगों के जीवन में गुरुओं के महत्व को दर्शाता है और शिक्षक द्वारा दिखाए गए मार्ग को तलाशने का पाठ पढ़ाता है।

श्लोकों में यह माना और वर्णित है कि एक व्यक्ति अपने गुरु के मार्गदर्शन में ही मोक्ष प्राप्त कर सकता है। सत्य और मोक्ष का मार्ग केवल एक शिक्षक या गुरु ही बता सकता है और उनके बिना कुछ भी नहीं किया जा सकता है।

अतः छात्रों को निर्देश दिया गया कि सभी छात्र जीवन में अपने अध्यापकों का सम्मान करें तथा उनके द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का अनुसरण कर आगे बढ़े , वह निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट , केसीएमटी कैंपस -2 की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी, केसीएमटी के प्राचार्य डॉक्टर आरके सिंह , राम कुमार मिश्रा इंटर कॉलेज के प्रबंधक तथा प्राचार्य एवं सभी शिक्षक गण और छात्र उपस्थित रहे ।




