शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित दस पर रिपोर्ट
पुवायां। मोहल्ला छावनी निवासी महेशचंद्र की पुत्री प्रीति देवी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रीति देवी के अनुसार, 19 अप्रैल 2018 को उनकी शादी जनपद हरदोई के थाना शाहबाद के गांव शर्मा निवासी संदीप कुमार से हुई थी। शादी में दिए दहेज से पति संदीप, जेठ राजीव, शिवम, जेठानी, सास, ससुर जगने, चचिया ससुर, मौसिया ससुर, मौसिया सास संतुष्ट नहीं थे। दहेज में बाइक, सोने की लर, 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नौ जून को पिटाई कर दी गई। जानकारी पाकर पिता महेशचंद्र, भाई अनमोल घर पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों को डंडों से पीटकर भगा दिया। बाद में आरोपी उसे मायके छोड़ गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद