शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालाबाद में सख्ती से कराया गया रूट डायवर्जन

Connect News 24

Route diversion strictly enforced in Jalalabad

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

शाहजहांपुर/ जलालाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को जलालाबाद में रोडवेज की बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को कांट की तरफ नहीं आने दिया गया। दूसरी ओर कनौजिया अस्पताल के पास संकरी सड़क पर प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी खड़ी होने से लोग जाम से जूझते नजर आए।

सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए शुक्रवार रात दस बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया था। सोमवार काे फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल भरकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या काफी कम रही। सुबह के समय ही कुछ कांवड़ियों के दल इधर से गुजरे। सुरक्षा की दृष्टि से जलालाबाद से कांट रोड से बरेली मोड़ की ओर रोडवेज बस को छोड़कर भारी वाहनों का रास्ता अवरुद्ध रहा।

अहम बात यह है कि याकूबपुर तिराहे पर शाहजहांपुर के अलावा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे का जुड़ाव है। बारह पत्थर चौराहा शाहजहांपुर पर रोड पर होने के अलावा यहां से नगर समेत कई अन्य गांवों की तरफ जाने का रास्ता होने के कारण यह दोनों स्थान काफी भीड़भाड़ वाले हैं। इसे देखते हुए दोनों जगहों पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।

फोटो नंबर 45 व 47

संकरी सड़क पर एसडीएम की गाड़ी के चलते जाम से जूझे लोग

कांवड़ियों के रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में कांवड़ियों से लेकर आमजन तक जाम से जूझ रहे हैं। कच्चा कटरा से पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले रोड पर काफी ज्यादा हाल खराब है। सोमवार को बाइक एजेंसी के सामने एसडीएम की गाड़ी व दूसरी ओर अस्पताल के सामने वाहन खड़े हाेने से जाम की स्थिति बन गई। थोड़ी-सी जगह पर दोनाें ओर से वाहनों के आने के चलते जाम की स्थिति बन गई। लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक लोग परेशान होते रहे। यहां पर पुलिस की ड्यूटी नहीं होने के कारण लोग जूझते रहे।

जलालाबाद की ओर नहीं जाने दिए वाहन

सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए बरेली से आने वाले वाहन तिलहर की ओर सीधे गुजारे गए। बड़े वाहनाें को जलालाबाद की ओर नहीं जाने दिया। इसके चलते लोग परेशान रहे।

रूट डायवर्जन देर रात में समाप्त हो जाएगा। सभी जगह पर व्यवस्था ठीक रही। कांवड़ यात्रा के चलते सिपाहियाें की ड्यूटी लगी होने की वजह से शहर की कहीं जाम लग गया होगा।

– जगदीश लाल टम्टा, सीओ ट्रैफिक

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

जलालाबाद में याकूबपुर तिराहे पर कांवरियों के लिए खाली पड़ा शाहजहांपुर रोड।संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button