शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज रात से रूट डायवर्जन होगा लागू, फिर मुश्किल होगा सफर

Connect News 24

शाहजहांपुर। सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए शुक्रवार रात दस बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में सफर करना एक बार फिर मुश्किल हो सकता है।

कांवड़ियों द्वारा फर्रुखाबाद से जल लेकर गोला जाने के चलते कई मार्ग प्रभावित होंगे। शुक्रवार की रात दस बजे से रूट डायवर्जन को लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे से आने वाले भारी वाहनों को कांट से बरेली मोड़ नहीं आने दिया जाएगा। कांवडिय़ों की सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को मदनापुर से होकर गुजारा जाएगा। इसी तरह नेशनल हाइवे पर एक लेन पर यातायात को चलाए जाने की तैयारी है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी फिर से सक्रिय कर दी गईं। मंगलवार की सुबह तक रूट का डायवर्जन लागू रहेगा।

शहर के बाहर से रोडवेज की बस चलाने की तैयारी

रोडवेज की अनुबंधित बसों को हरदोई बाईपास व हथौड़ा बाईपास से चलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए पहले ही निगम को पत्राचार कर दिया गया था, जबकि निगम की बसें शहर के अंदर रोडवेज बस अड्डे से ही चलेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button