बदायूं

Budaun News: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, पांच घायल

Connect News 24

बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मई रजऊ में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

गांव निवासी अनवार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे बच्चों-बच्चों में झगड़ा हो गया। इसकी शिकायत करने के लिए वह और उसके परिजन दूसरे पक्ष के घर पर गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों की मदद में गांव के ही साजिम नाजिम आदि आधा दर्जन लोग आ गए। शिकायत करने गए अनवार पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक से साजिम, नाजिम व शहंशाह तथा दूसरे पक्ष से अनवार व अशरफ अली शामिल हैं। इसकी सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी पर भेजा।

यहां से डॉक्टरों ने अनवार को गंभीर हालत में बदायूं रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दो पक्षों में बच्चों-बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे चले हैं, जिसमें पांच लोग घायल हैं। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button