शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: किसान का शव पहुंचने के बाद हंगामा, जाम लगाने की कोशिश

Connect News 24

Uproar after the dead body of the farmer, attempt to block

मृतक रामचंद्र राठौर का फाइल फोटो

सोमवार को खेत में कंबल के नीचे मिला था शव, अब दोबारा होगा पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर निवासी रामचंद्र (70) की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण से मौत की बात सामने आने के बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अब मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रामचंद्र राठौर चार सितंबर को खेत पर गए थे। जहां उनका शव कंबल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने कीटनाशक के छिड़काव के चलते मौत होने की बात बताई थी, जबकि परिजन ने गांव निवासी दूसरे समुदाय के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।

भाजपा नेता छंगे लाल राठौर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण के चलते मौत होने की बात सामने आई है। ऐसे में रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज परिजन जाम लगाने जा रहे थे, तभी सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक लिया। सूचना पर सीओ सिटी बीएस वीर कुमार भी पहुंचे और वार्ता की। मृतक के परिजन ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद सहमति बन गई।

दूसरे समुदाय के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

मृतक के बेटे सर्वेश की तहरीर पर गांव के लड्डन, आकिल, मुजीब, दानिश, राहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सर्वेश ने पुलिस को बताया कि 11 बजे खाना लेकर जाने पर पिता खेत में नहीं मिले। थोड़ी दूरी पर वह छटपटा रहे थे। इस दौरान आरोपियों द्वारा कोई तरल पदार्थ पिलाए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान उसे आरोपी भागते हुए नजर आए।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजन पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। उस पर वार्ता की गई है।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button