Shahjahanpur News: बीएससी जीव विज्ञान सेमेस्टर प्रथम में रुद्रांश रहे अव्वल

एसएस कॉलेज के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी जीव विज्ञान सेमेस्टर प्रथम की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें एसएस कॉलेज का परिणाम प्रतिशत 97 रहा है। कॉलेज के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी ने 8.38 एसजीपीए ग्रेड हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र अमन कुमार ने 8.29 व छात्रा प्रतिष्ठा मिश्रा ने 8.14 एसजीपीए ग्रेड हासिल कर द्वितीय व तृतीय स्थान पाया है। मेधावियों को मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद ने शुभकामनाएं दीं।

एसएस कॉलेज के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी

एसएस कॉलेज के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी