शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के ऑडीशन में दिखाया दमखम

Connect News 24

Stamina shown in the audition of body building competition

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन में अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन करता प्रतिभागी। संवा

शाहजहांपुर। मानव कल्याण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए रविवार को पहला ऑडीशन हुआ। चौक मंडी स्थित रॉक जिम में हुए ऑडीशन में बॉडी बिल्डिंग करने वाले युवाओं ने अपने सुडौल शरीर का प्रदर्शन किया।

संस्था के पदाधिकारी व जिम संचालक आशीष पांडे ने बताया कि पहले ऑडिशन में कई युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें मंडल भर के युवा शामिल रहे। बताया कि दूसरा ऑडीशन दो जुलाई को होगा। इसके बाद प्रतियोगिता की तारीख घोषित की जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसमें विजेता को नगद पुरस्कार ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। मानव कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष सुब्रत शुक्ला ने बताया कि यह युवाओं के लिए एक अच्छा मंच है जिससे युवा जिले का नाम देश व विदेश में रोशन कर सकेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button