शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: युवाओं ने ओपन माइक पर दीं कई प्रस्तुतियां

सफर-ए-अल्फाज की टीम के साथ शहर के युवा कलाकार।संवाद
शाहजहांपुर। सफर-ए-अल्फाज का मंच रविवार को सजाया गया। इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए युवाओं ने ओपन माइक पर कई प्रस्तुति दीं।
इस दौरान शशांक ने गजल सुनाई कि ’हम ये न देखें यहां हिंदू-मुसलमान कौन है, इसका पता लगाओ इंसान कौन है’। इसके अलावा एमए फारिश, लक्ष्य सिंह, विनय, रोजी खान, हिमांशु कटियार, इरफान रुहानी, अब्दुल रहमान, अनुष्का, पूजा, आफरीन ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक आयुष वाजपेयी, प्रबंधक शशांक वाजपेयी, गगन अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद