शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बदमाशों के घूमने की अफवाह, पाठकपुर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर। ग्राम आलमगंज और पाठकपुर में एक ही रात में हुई चार चोरी की वारदात के बाद बदमाशों के घूमने की अफवाह है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन हथियारबंद बदमाश रात में घूमते देखे जा रहे हैं। पुष्टि किसी ने नहीं की है। वहीं पुलिस ने राजवीर वर्मा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर का कहना है कि गांव की अन्य चोरी की घटनाओं की अभी तहरीरें नहीं आईं हैं। यहां बता दें कि शनिवार की रात ग्राम पाठकपुर में राजवीर वर्मा उर्फ भूरे, ग्राम आलमगंज में महेश कुशवाहा, नेतराम और रामरहीस के घर से बदमाश नकदी और जेवर ले गए थे। संवाद