Shahjahanpur News: स्थानांतरण से आए 87 शिक्षकों का वेतन अटका
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:59 AM IST

वित्त एवं लेखाधिकारी विभा यादव से मुलाकात करता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मह
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए रणवीर सिंह और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभा यादव से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान अंतरजनपदीय स्थानांतरण से यहां आए 87 शिक्षकों के वेतन के भुगतान की मांग की गई।
प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सितंबर का वेतन अब भी नहीं मिला है। भुगतान के साथ ही बचे माह का वेतन एरियर के रूप में दिलाया जाए। बीएसए ने बताया कि सितंबर की उपस्थिति खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रमाणित कराकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को भेज दी जाएगी। इससे सितंबर का वेतन शिक्षकों को जारी हो जाएगा। उपस्थिति प्रमाणित होते ही शेष माह का वेतन अवशेष एरियर के रूप में इसी माह शिक्षकों को दिला दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा, निगोही ब्लाॅक अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शामिल रहे।