शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीपीआरओ और ग्राम सचिव का वेतन रोका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 13 Dec 2023 12:25 AM IST

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को ददरौल के गांव चांदापुर में जल जीवन मिशन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल देखकर उन्होंने डीपीआरओ और ग्राम सचिव का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है। प्रधान को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने चांदापुर गांव में ओवरहेड टैंक, सोलर पैनल, पाइपलाइन, पंप हाउस, जनरेटर सेट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में कराए गए गृह संयोजन के कार्यों को भी देखा। पेयजल की गुणवत्ता के विषय में लोगों से जानकारी ली। डीएम ने अधिशासी अभियंता सनी सिंह को पंप हाउस के संचालन के लिए तकनीकी जानकार व्यक्ति को नियुक्त करने और सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम चांदापुर में खराब साफ-सफाई व्यवस्था देखकर डीएम ने बेहद नाराजगी व्यक्त की। गांव में नालियों की सफाई ठीक नहीं मिली। नालियां जाम थीं। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा था। सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ था। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी व ग्राम सचिव का वेतन रोकने तथा जवाब तलब करने के निर्देश दिउ। उन्होंने ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद डीएम ने गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने बेहतर कामकाज के लिए निर्देशित किया।

एक साथ चार शिक्षकों की छुट्टी पर जताई नाराजगी

शाहजहांपुर। डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरौरा पूर्वी का निरीक्षण किया। चार शिक्षिकाओं को एक साथ छुट्टी दिए जाने पर डीएम ने प्रधानाचार्य से नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान बच्चे मैदान में खेल रहे थे। डीएम ने समय सारणी के अनुसार गतिविधियां कराने के लिए निर्देशित किया। विद्यालय की सफाई व्यवस्था ठीक कराने के लिए निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button