पीलीभीत
Pilibhit News: सुंदरकांड का हुआ पाठ
बिलसंडा। मदन मोहन काॅलोनी में मंगलवार को देर शाम सुंदरकांड सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। संचालक राजू मिश्रा ने कहा कि जिस घर में सुंदरकांड का पाठ होता है वहां सुख-समृद्धि आती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में समय-समय पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करते रहना चाहिए। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बबलू शुक्ला, रजनीश मिश्रा, राजीव त्रिवेदी, भोलानाथ, सचिन मिश्रा, भोज, समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद