शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसडीएम तिलहर समेत तीन अधिकारियों का रोका वेतन

Connect News 24

Salaries of three officers including SDM Tilhar stopped

कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी। स्रोत सूचना

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई।

विधानसभा क्षेत्र कटरा के ब्लॉक मदनापुर में अति प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास परियोजना के लिए गठित समिति द्वारा जांच आख्या बिना हस्ताक्षर उपलब्ध कराने पर डीएम ने एसडीएम तिलहर, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेंद्र कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उनसे जवाब तलब भी किया।

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। डीएम ने सभी 70 फीसदी से अधिक पूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों को नवंबर में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए भी जल्द फिर से निविदा आमंत्रण करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट अलंकार योजना में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की भ्रामक रिपोर्ट पेश करने पर डीएम ने पूर्व डीआईओएस शौकीन सिंह यादव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील तिलहर के अन आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की धीमी गति पर डीएम ने नाराजगी जताई। संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया। राजकीय पॉलीटेक्निक, पुवायां के महिला छात्रावास निर्माण की जांच रिपोर्ट और हनुमतधाम के तट पर घाट निर्माण और सुंदरीकरण कार्य की जांच आख्या दो दिनों में उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ एसबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बाबूलाल, बीएसए रणवीर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button