Shahjahanpur News: परिवार नियोजन की जागरूकता के लिए सारथी वाहन रवाना


शाहजहांपुर में सारथी वाहन को रवाना करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। 21 नवंबर से शुरू हुए पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के लिए अब प्रचार-प्रसार शुरू किया गया है। चार दिसंबर तक चलने वाले पखवाड़े के लिए सारथी वाहन को पुराने जिला अस्पताल से सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि यह वाहन शहर में परिवार नियोजन के लिए प्रचार-प्रसार करेगा। उन्होंने बताया कि सीएचसी जलालाबाद, ददरौल, पुवायां और तिलहर में पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित हो रहे हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार, एसीएमओ डॉ. अंसार अली, एसके सिंह, एसएन त्रिपाठी व वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद