शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

कलान। ब्रह्मदेव नगर निवासी घायल सुनील (30) की बुधवार को मौत हो गई। 26 नवंबर की रात घायल अवस्था में दो युवक जखिया के पास एक भट्टे के समीप मिले थे। इसमें एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
दूसरे युवक की पहचान सुनील निवासी बालाजी नगर के रूप में हुई थी। बदायूं में इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत मंगलवार को हो गई थी। वहीं घायल सुनील की बुधवार को मौत हो गई। सुनील के पिता श्याम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का कन्हैया उसके बेटे को बाइक से लेकर रविवार को गया था। बाद में सुनील और एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर ईंट भट्ठे के पास मिले थे। संवाद