शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Connect News 24

Voter awareness message given by forming a human chain

राजकीय इंटर कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाए छात्र। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इंटर काॅलेज के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा मानव शृंखला बनाकर वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट ने भी युवाओं को जागरूक किया।

डीएम के निर्देश पर विद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले छात्रों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने शिक्षकों और छात्रों को निर्देशित किया कि वे अपने आसपास रह रहे युवाओं को भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। निकटतम मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क स्थापित कर वोट बनवा लें।

इसके अलावा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने महानगर के विभिन्न डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेजों में भ्रमण कर विद्यार्थियों, शिक्षकों को नये वोट बनवाने व लोगों को जन जागरूक करने पर जोर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसएस पीजी कॉलेज, एसएस लाॅ काॅलेज, जीएफ काॅलेज, डीपी सिंह महाविद्यालय, संजय सरस्वती इंटर कॉलेज, डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या स्थली, धर्मानंद इंटर कॉलेज में जाकर प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर नए वोट बनवाएं। साथ ही उसकी रिपोर्ट दें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button