शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सुंदरकांड पाठ हुआ, देव स्वरूपों की झांकियों पर बरसाए पुष्प

Connect News 24

Sunderkand was recited, flowers were showered on the tableaus of Gods.

शाहजहांपुर में बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे। स्रोत-संस्था

शाहजहांपुर। संस्था जय भारत की ओर से स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। इस दौरान धार्मिक यात्रा के 150 महीने पूर्ण होने पर श्रीराम दरबार की झांकी भी सजाई गई।

संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने श्रीराम व हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की। संजीव सेठ ने अपनी टीम के साथ भजन गाए। गुरुनानक कन्या हाईस्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, सिंधिया पब्लिक स्कूल, ज्ञान कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दो माह के अयांश अग्रवाल को श्रीराम के बाल रूप में प्रस्तुत किया गया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राम दरबार की शानदार झांकी प्रस्तुत की। इस बीच जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने झांकियों का पूजन किया। वंदना अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में उद्योगपति रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंगल, ललिता यादव,डॉ. मयंक भूषण पांडे, अजय शर्मा, शशि गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button