शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सरदार वी सिंह गोल्डी बने कार्यवाहन जिलाध्यक्ष
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सरदार वी सिंह गोल्डी को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, शनि द्विवेदी को युवा जिलाध्यक्ष और अनिल वर्मा को युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। शहर के होटल में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश सराफ ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। तीनों लोगों को चार माह के लिए कार्यवाहक की जिम्मेदारी दी है। सतीश ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम संदीप बंसल द्वारा कराया जाएगा। संवाद

