Shahjahanpur News: सरेबाजार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी; हमलावर फरार

युवक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में बृहस्पतिवार को सरेबाजार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। दहशत के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस बीक मौका पाकर हमलावर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक खुटार थाना क्षेत्र के तिकुनिया चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक ने मोबाइल की दुकान पर खरीदारी करने जा रहे गांव कुसुमा के अमरजीत भारती पर गोली चला दी। गोली उसके साथ चल रहे ममेरे भाई पीलीभीत के गजरौला के धर्मेंद्र को लग गई।