बदायूं
Budaun News: सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
उझानी। मेटाडोर की टक्कर से घायल मुन्नी देवी ने इलाज के दौरान मंगलवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा दो अक्तूबर को बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास हुआ था था। फूलपुर के रमेश की पत्नी मुन्नी देवी (42) खेत से लौटते वक्त सड़क पार कर रही थीं, तभी मेटाडोर की चपेट में आ गईं। परिजनों ने उन्हें बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दिनों हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले आए थे। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर मुन्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। संवाद