शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सरथौली ने छह रन से जीता फाइनल मैच

Connect News 24

Sarthauli won the final by six runs

क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ

कुर्रिया कलां। सरथौली गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। फाइनल मैच रविवार को सरथौली व मल्हपुर की टीमों के बीच हुआ। मल्हपुर को हराकर सिरथौली की टीम बनी विजेता।

फाइनल मैच का टॉस जीतकर सरथौली टीम के कप्तान अभय सिंह ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 12 ओवर में आठ विकेट खोकर सरथौली की टीम ने कुल 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्हपुर की टीम मात्र 72 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसमें आदिल ने 30 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रहे सीबी सिंह ने 28 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी लिए। विजेता टीम को ट्रॉफी कांग्रेसी नेता एसपी सिंह एडवोकेट प्रदान की। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, अखिलेश, रोहित सिंह, मोहित, किटटू सिंह, कन्हैया अवस्थी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button