पीलीभीत

Pilibhit News: दूधिया मंदिर रोड़ पर फाल्ट से घंटों बाधित रही बिजली

Connect News 24

Electricity was disrupted for hours due to fault on Dudhiya Mandir Road

एसएसबी कैंम्प कार्यालय के सामने तार जोडते बिजली कर्मी । संवाद

पीलीभीत। दूधिया मंदिर पर रखे ट्रांसफार्मर में आए दिन हो रहे फाल्ट से उधर के उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे है। कभी लाइन के टूट जाने से तो कभी ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने से वहां की बिजली कई-कई घंटों तक प्रभावित होती है। इसके बाद भी यहां पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

देर रात से ही बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा। जो कि सोमवार की देर शाम तक चलता रहा। सोमवार को दूधिया मंदिर पर रखे ट्रांसफार्मर जिससे एसएसबी मुख्यालय को बिजली की सप्लाई जाती है। उसका न्यूट्रल का तार दोबारा से कट जाने के कारण इसके आसपास के क्षेत्र की बिजली कई घंटों तक प्रभावित रही। यहां पहले भी फाल्ट हो चुका है।

हल्के तारों से जोड़ने के कारण यह समस्या यहां की गंभीर बनी हुई है। आए दिन यहां फाल्ट हो रहे है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला केजीएन, अवधनगर, अग्रवाल सभा के पास, आर्युवैदिक कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, पिंक सिटी कॉलोनी, पुरानी तहसील, खकरा फीडर, बल्लभ नगर, नई बस्ती, पंजाबियान, कोतवाली रोड समेत कई स्थानों पर बिजली कई घंटे तक प्रभावित रही। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button