पीलीभीत

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

Connect News 24

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्टोें और अन्य कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत हो रही है। कर्मचारी संघ ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार से बांह पर काली बांधकर विरोध जताने का एलान किया है। वेतन का भुगतान न होने पर 25 जुलाई से रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जब से जिला महिला और पुरुष अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन हुआ है, कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पहले समय से वेतन मिलता था। दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, इससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि इसे लेकर तीन जुलाई को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वेतन न मिलने पर दो अगस्त से ओपीडी में सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। ज्ञापन पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अंजू सिंह, मंत्री कमलेश सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार, राधेश्याम गंगवार, बीसी यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button