शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसडीएम ने पकड़ा बिना मंडी शुल्क दिए धान बेचने का खेल

Connect News 24

SDM caught the game of selling paddy without paying market fee

रोजा मंडी में कार्रवाई के बाद पूछताछ करते एसडीएम। प्रशासन

शाहजहांपुर। रोजा मंडी में बगैर मंडी शुल्क दिए धान लाने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार गौतम ने रविवार रात रोजा मंडी में छापा मारा। बिना तौल पर्ची मिलीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया।

डीएम के निर्देश पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार गौतम नायब तहसीलदार सदर अनुराग दुबे के साथ मिलकर रोजा मंडी पहुंचे। बिना तौल कराए अंदर गई ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक कुलदीप व संतोष से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाए।

एसडीएम ने दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज करते हुए मंडी सचिव के सुपुर्द कर दीं। चालकों को रोजा पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। रात साढ़े दस बजे से रात लगभग एक बजे तक मंडी में कार्रवाई चलती रही। एसडीएम सदर ने रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंप दी है। मामले में रोजा मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी से जवाब मांगा गया है। नायब तहसीलदार अनुराग दुबे जांच करेंगे। रोजा पुलिस को निर्देशित किया कि रात में ऐसी गड़बड़ी पर नजर बनाए रखें।

रोजा मंडी में बिना लिखा पढ़ी धान खरीदे जाने की शिकायत डीएम को मिली थी। दो ट्रॉली को बिना तौल पर्ची के मंडी से पकड़ा गया। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाद में उनको छोड़ दिया गया। मामले की जांच कराई जा रही है।

– शैलेंद्र कुमार गौतम, एसडीएम सदर

मंडी में 24 घंटे धान से भरे वाहन आते रहते हैं। रात में भीड़ अधिक होने की वजह से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना तौल पर्ची के अंदर मंडी के अंदर किसी तरह से पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।

-प्रवीण कुमार अवस्थी, मंडी सचिव रोजा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button