शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसडीएम ने किया कान्हा पशु आश्रम स्थल का निरीक्षण

Connect News 24

SDM inspected Kanha Animal Ashram site

पुवायां में कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद

पुवायां। एसडीएम संजय कुमार पांडे ने सोमवार को पुवायां नगर पालिका की ओर से संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलने पर एसडीएम ने सुधार के निर्देश दिए हैं।

डीएम के निर्देश पर एसडीम के निरीक्षण में आश्रय स्थल पर जलजमाव मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद गंदे पानी को निकलवाया गया। छह पशु बीमार पाए गए। एसडीएम ने पशु अस्पताल से डॉक्टर बुलाकर बीमार गोवंश का तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए। पशु अस्पताल के डॉक्टर को गोसदन का नियमित निरीक्षण करने को कभी कहा गया है।

एसडीएम को भूसा और हरा चारा भी उपलब्ध मिला। एसडीएम ने ग्वालों को निर्देश दिए हैं कि पशुओं के लिए चारा, भूसा और दाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। बारिश से पशुओं को बचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि गोशाला का निरीक्षण होता रहेगा। कमी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

कान्हा पशु आश्रय स्थल सहित सभी गोसदनों का निरीक्षण किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका की गोशाला का मुआयना कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। – संजय कुमार पांडे, एसडीएम पुवायां


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button