Budaun News: पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराया
उझानी। कछला कस्बा निवासी दिव्यांग किशोरी को कमरे में बंद कर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार को जिला महिला अस्पताल में पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।
दुष्कर्म की घटना पांच सितंबर को हुई थी। कछला निवासी व्यक्ति का आरोप था कि उसकी दिव्यांग बेटी को एक युवक ने कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया। जानकारी पर वह आरोपी के घर पहुंचा तो परिवार के लोग उस पर हमलावर हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
इसके बाद सोमवार सुबह दिव्यांग किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया। दोपहर बाद उसके मेडिकल की कार्रवाई पूरी हुई। संवाद