शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सियालदाह, गंगा सतलुज एक्सप्रेस और सीतापुर पैसेंजर रही निरस्त

Connect News 24

शाहजहांपुर। अंबाला मंडल के सरहिंद-नागलडेम एवं चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड में भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या को लेकर यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया है। जोकि अपने निर्धारित समय से नहीं आ सकी। इसके साथ ही कई ट्रेनें निरस्त हुई हैं।

बुधवार को जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से लखनऊ चारबाग तक संचालित 12332 लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि गाड़ी संख्या 14207 पदमावत एक्सप्रेस, 15910 अवध असाम एक्सप्रेस (लालगढ-डिब्रूगढ़) परिवर्तित मार्ग से चली। वहीं गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 9:05 बजे के स्थान पर 12:55 बजे आ सकी। गाड़ी संख्या 15001 सुबह 5:38 की जगह 6:23 बजे आई। 15006 गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस बुधवार को नहीं चली। ट्रेनों के निरस्त रहने और देरी से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर श्रमजीवी सुपरफास्ट, दिल्ली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में काफी भीड़ रही। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेनों का निरस्तीकरण 12 जुलाई तक ही किया गया था। बृहस्पतिवार से ये ट्रेनें संचालित होंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button