Shahjahanpur News: सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने छात्र को किया पाबंद

शाहजहांपुर में कलेक्ट्रेट में पहुंचे छात्र अपने परिजन के साथ एसडीएम से मिलने पहुंचा। संवाद
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने 12वीं के छात्र को सीआरपीसी की धारा 110-जी में पाबंद कर दिया है। छात्र के घर सम्मन पहुंचने के बाद से परिजन परेशान हैं।
थाना क्षेत्र के गांव विशाफकला निवासी ओमप्रकाश मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका पुत्र आशीष उर्फ टिंकू शाहबाद के रामकुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसकी जन्मतिथि तीन जनवरी 2006 है। इसके बाद भी पुलिस ने आशीष को सीआरपीसी की धारा 110-जी में पाबंद कर दिया। सम्मन घर पहुंचने के बाद परिजन घबरा गए। शुक्रवार को ओमप्रकाश अपने बेटे के साथ एसडीएम सदर से मिले। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। आशीष ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव में मारपीट के मामले में उसका शांतिभंग में चालान हुआ था।