शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गोरक्षा के लिए खुद की बनाई प्रतीकात्मक समाधि

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 21 Nov 2023 12:36 AM IST

Self made symbolic mausoleum for cow protection

​​खिरनीबाग रामलीला मैदान में कब्र में लेटे सलमान। स्रोत: जागरूक पाठक

शाहजहांपुर। गोरक्षा के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सलमान ने सोमवार को अपनी प्रतीकात्मक समाधि बना ली। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सलमान के ऊपर से मिट्टी हटवाकर उन्हें उठाया। इसके बाद कलक्ट्रेट में सलमान ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कपिल देव को सौंपा।

शहर के मोहल्ला लोधीपुर निवासी समाजसेवी नवी सलमान ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने समेत जनहित की अन्य समस्याओं को लेकर पिछले दिनों कलक्ट्रेट में धरना दिया था। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। सोमवार को सलमान अपने कुछ साथियों के साथ खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने मैदान में गड्ढा खोदा और उसमें लेटकर खुद को मिट्टी से ढक लिया। सलमान ने बताया कि सरकार ने गोरक्षा के लिए बजट भी पास किया है। बावजूद बड़ी संख्या में गाय सड़कों पर घूम रहीं हैं। उन्हें तुरंत सुरक्षित गोशाला पहुंचवाया जाए। रात में गायों को छोड़ने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button