शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूसरी समय सीमा भी खत्म, पूरा नहीं हुआ सीवर लाइन का काम

Connect News 24

जल निगम ने एक दिन की दी और मोहलत, फिर तय होगी कार्रवाई

-सड़क की खोदाई के बाद समतल नहीं की गई सड़क

फोटो नंबर 14,15,16, 17 व 29

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जेल रोड पर सीवर लाइन डालने का काम बुधवार को दूसरी समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। जल निगम के एक्सईएन ने ठेकेदार को बृहस्पतिवार तक हर हाल में काम पूरा कर लेने की चेतावनी दी है। वहीं बुध बाजार के कारण दिनभर आधे शहर में जाम की स्थिति रही।

23 नवंबर से जेल रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू किया गया था। इसे 14 दिसंबर तक पूर्ण करने की समय सीमा तय की गई थी। बावजूद काम पूरा नहीं हो सका। बाद में 20 दिसंबर तक काम समेट लेने की मोहलत दी गई। काम समय पर पूर्ण नहीं होने पर कार्यदायी संस्था पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 20 दिसंबर को कार्य पूरा करने का दावा किया गया था लेकिन काम नहीं हो सका। बुधवार को इस्लामिया कॉलेज और करबला मोड़ के पास जेसीबी से खोदाई का कार्य किया गया। अभी चैंबर बनाने और सड़क को समतल करने का कार्य शेष रह गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता कपिल एम. सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। कोशिश है कि जल्द ही कार्य को पूर्ण कराकर यातायात को सुचारू कराया जा सके।

पूरे दिन जाम से जूझे लोग, यातायात पुलिस नदारद

-जेल रोड पर बड़े वाहनों को खोदाई के चलते रोक रखा है। सदर बाजार वाली रोड बुध बाजार के चलते जाम रही। इसके चलते पूरे नगर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। लाल इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम होने से लोग परेशान रहे। गलियाें से निकलने के प्रयास में यहां भी जाम लगा रहा। लोगों को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ा जाम लगने के स्थानों से यातायात पुलिस नदारद रही।

नगर आयुक्त ने कार्य का निरीक्षण किया

-सीवर लाइन के कार्य का नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस्लामिया काॅलेज से अंटा चौराहा जाने वाले रोड की स्थिति का जायजा लेने के बाद जल निगम को निर्देशित किया कि कार्य तेजी से कराते हुए हाउस कनेक्ट चैंबर बनवाएं जाएं। इससे सड़क की बार-बार खोदाई नहीं करना पड़े। सीवर लाइन के कारण हुए गड्ढों को जल्द समतल कराएं। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही कराया जाए। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह भी साथ रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button