शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में शाहजहांपुर को मिला तीसरा स्थान

Connect News 24

जुलाई में सातवें स्थान पर था जिला

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। शासन ने आईजीआरएस जनसुनवाई की शिकायत, निस्तारण व डिफाल्टर के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में जिला शाहजहांपुर को पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि जनपद अमेठी को प्रथम और कन्नौज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, जुलाई माह में शाहजहांपुर की रैंकिंग सातवीं थी।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले को 130 में से 128 अंक प्राप्त हुए हैं, जोकि पूर्णांक का 98.46 प्रतिशत है। बताया कि डीएम व एसपी कार्यालय में 996 संदर्भ के फीडिंग का लक्ष्य रखा गया था। अगस्त माह में फीड किए गए कुल संदर्भों की संख्या 1125 है, जोकि लक्ष्य का 112.95 प्रतिशत है। संदर्भों के भौतिक सत्यापन का लक्ष्य 40 था। कुल सत्यापित संदर्भों की संख्या 46 रही, जोकि कुल लक्ष्य का 115 प्रतिशत है। संदर्भों के मार्किंग में औसतन एक दिन का समय लगा। डिफॉल्टर संदर्भों का कुल प्रतिशत 0.58 प्रतिशत रहा।

00

प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर खुशी

सिंधौली। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों में कोतवाली सिंधौली ने तीसरी बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने एसआई मनोज उपाध्याय, चौकी इंचार्ज आरबी सिंह, सुरेश कुमार को हौसला बढ़ाया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button