Shahjahanpur News: हिंदू साम्राज्य दिवस पर निकाली शिवाजी महाराज की शोभायात्रा
शाहजहांपुर। हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत की ओर से हिंदू साम्राज्य दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा हनुमतधाम से शुरू होकर मावा मंडी होते हुए चौक, घंटाघर होकर टाउनहाल विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने शिवाजी महाराज और हिंदू राष्ट्र का जयघोष किया। शोभायात्रा में रथ पर झांकियां सवार रहीं, जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्यामप्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष-युवा वाहिनी अनिल शर्मा, जिला महामंत्री संतोष विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, नीति सक्सेना, रवि प्रजापति आदि शामिल रहे।

