शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भटिउरिया मंडी में केंद्रों पर सन्नाटा…धान खरीद भर रही फर्राटा

Connect News 24

Silence at the centers in Bhatiuria Mandi...paddy procurement going on at a frenetic pace

भटिउरिया मंडी में पड़ा सन्नाटा, यहां दिखाई जा रही है धान की भारी खरीद। संवाद

पुवायां। सरकारी केंद्र, आढ़त और राइस मिलों पर धान बेचने के बाद किसान गेहूं की फसल तैयार करने में जुट गए हैं लेकिन गांव भटिउरिया के मंडी स्थल पर लगे कुछ केंद्रों पर अब खरीद में तेजी आई है। केंद्रों पर चार सौ से छह सौ क्विंटल धान रोज खरीदा जा रहा है।

पीसीयू एसएस लिमिटेड अरेली का सेंटर भटिउरिया मंडी स्थल में लगा है। सरकारी पोर्टल के अनुसार यहां 16 नवंबर को चार किसानों से 297 क्विंटल, 17 और 18 नवंबर को 11 किसानों से 298-298 क्विंटल धान खरीदा गया। यह क्रम लगातार बना रहा। इसके बाद 29 नवंबर को पांच किसानों से 598 क्विंटल, 30 नवंबर को सात किसानों से 600 क्विंटल, एक दिसंबर को नौ किसानों से 596, दो दिसंबर को छह किसानों से 600, चार दिसंबर को आठ किसानों से 600, पांच दिसंबर को छह किसानों से 600, छह दिसंबर को सात किसानों से 599 क्विंटल धान खरीद दर्शायी गई है। सात दिसंबर को 416 और आठ दिसंबर को 588 क्विंटल धान खरीदा गया।

पीसीयू एसएस लिमिटेड नाहिल का भटिउरिया मंडी का सेंटर भी 29 नवंबर से कीर्तिमान बना रहा है। 29 नवंबर से आठ दिसंबर तक इस सेंटर पर भी रोजाना लगभग छह सौ क्विंटल की धान खरीद दर्शायी जा रही है। इससे पहले 16 नवंबर से 28 नवंबर तक खरीद का आंकड़ा लगभग तीन सौ क्विंटल के आसपास रहा है।

भटिउरिया मंडी में ही लगे पीसीयू बी पैक्स बिलंदपुर गद्दीपुर के सेंटर पर धान की खरीद अन्य दोनों सेंटरों की अपेक्षा कम है। यहां एक दिसंबर को 254, दो दिसंबर को 90, चार दिसंबर को 344, पांच दिसंबर को 248, सात और आठ दिसंबर को 80-80, नौ दिसंबर को 160 और 11 दिसंबर को 186 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसी मंडी में लगे चौथे सेंटर यूपीएसएस बी पैक्स लिमिटेड सिंधौली ने दिसंबर से पहले धान की खरीद एक दिन में अधिकतम 299 क्विंटल तक की थी, लेकिन दिसंबर में एक दिसंबर को 515, चार दिसंबर को 590, पांच दिसंबर को 560 क्विंटल धान खरीद डाला।

किसान फसल तैयार होने के बाद उसकी जल्द से जल्द बिक्री कर अगली फसल की तैयारी करते हैं। ऐसे में दिसंबर में धान के खरीद के लगातार बढ़ रहे आंकड़े हैरान कर रहे हैं। खास बात यह है कि भटिउरियां मंडी में चारों सेंटरों पर भारी खरीद दर्ज हो रही है, लेकिन सेंटरों पर धान के ढेर गायब हैं। ऐसे में तौल कहां हो रही है, यह भी बड़ा सवाल है।

आज मैं सरकारी कार्य से बाहर हूं। भटिउरिया मंडी में धान खरीद के मामले को दिखवाया जाएगा।

राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ, शाहजहांपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button