शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीतापुर पैसेंजर का इंजन हुआ फेल

Connect News 24

शाहजहांपुर। गाड़ी संख्या 04338 सीतापुर पैसेंजर का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट से उसे स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। फिर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को करीब 3:30 घंटे की देरी से रवाना किया जा सका।

सीतापुर पैसेंजर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 7:00 बजे चलती है। बृहस्पतिवार को लोको पायलट ने इंजन को स्टार्ट करना चाहा। काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट न होने पर लोको पायलट ने इंजन फेल होने की सूचना पॉवर केबिन और कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर रोजा से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद सुबह 10:30 बजे ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। ट्रेन के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जब वह टिकट वापस करने गए तो उन्हें रुपये नहीं दिए गए। जिनको रोजा, बरतारा जाना था, वह भी साढ़े तीन घंटे इंतजार करते रहे। रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर में सीतापुर पैसेंजर की इंजन फेल हो गई था, कंट्रोल के आदेश पर दूसरी भेजा गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button