बदायूं

Budaun News: दिनभर छाए बादल, शाम को डेढ़ घंटे झमाझम बारिश

Connect News 24

Cloudy throughout the day, rain for one and a half hours in the evening

टिकटगंज में भरा बारिश का पानी। संवाद

– शहर की सड़कों और गलियों में भरा पानी, निचले इलाकों की दुकानों व घरों में भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे से डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश ने शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में दुकान व घरों में पानी भर गया।

बारिश की वजह से नाले-नालियां से ऊपर पानी बहने लगा। रोडवेज, परशुराम चौक, जवाहरपुरी, जालंधरी सराय, प्राइवेट बस स्टैंड, शिवपुरम, नई सराय, आवास विकास, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, नेकपुर आदि में सड़कों पर जलभराव हो गया। स्थिति यह रही कि बारिश रुकने के काफी देर तक पानी भरा रहा। छह सड़का स्थित दुकानों के अंदर पानी भर गया। इसकी वजह से दुकानदारों का काफी सामान खराब हो गया।

बारिश थमने के बाद लोगों को आवागमन में दिक्कत हुईं। गांधी ग्राउंड, छह सड़का आदि जगहों पर रुकने वाले लोग काफी मशक्कत के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचे। पानी ज्यादा होने की वजह से उनके दो पहिया वाहन रास्ते में ही बंद हो गए।

प्राइवेट बस स्टैड का हालात हुए बदतर

प्राइवेट बस स्टैंड की जर्जर सड़क पर कूडा, मिट्टी डालकर आवागमन योग्य बनाया गया। बारिश होने पर वहां पर गड्ढ़ों में पानी भर गया और मिट्टी आदि से कीचड़ हो गया।

बिल्सी : उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बिल्सी। शाम चार बजे से नगर में जोरदार बारिश हुई। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से नगर की जनता को काफी राहत मिली है। मौसम भी सुहावना हो गया। कस्बे के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ा। संवाद

टिकटगंज में भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज में भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज में भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज में भरा बारिश का पानी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button