शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST

जलालाबाद। पुलिस ने बुधवार रात एक तस्कर को चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह अपने दो साथियों के संग झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करता है।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि जलालाबाद थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी को मुखबिर से अफीम की खेप आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने बरेली रोड पर गंगा मंदिर के पास घेराबंदी करके बरेली के थाना भमोरा के गांव कुड्डा निवासी लालू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार किलो अफीम, एक मोबाइल और वैगन-आर कार बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसी थाना क्षेत्र के गांव देवचरा निवासी धीरज गुप्ता और कुंडा गौंटिया के सुबोध के साथ अफीम की तस्करी करता है। अफीम खरीदने के लिए रकम धीरज गुप्ता देता है। लालू और सुबोध झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में अच्छे दामों पर सप्लाई करते हैं। पकड़ी गई कार धीरज गुप्ता की है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ रुपये है। धीरज और सुबोध की तलाश की जा रही है। 11 जून की रात भी पुलिस टीम ने कोलापुल के पास से दो तस्करों को दो किलो अफीम के साथ पकड़ा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button