शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसपी ने समाधान दिवस में पहुंचकर सुनी समस्याएं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को खुटार और बंडा पहुंचकर थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व की चार शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार अमित कुमार से शिकायतों का समय से निराकरण कराने को कहा। समाधान दिवस में नौ शिकायतें दर्ज की गईं। एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। आठ शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। वहीं बंडा में एसपी अशोक कुमार मीणा के सामने दो शिकायतें आईं।

तिलहर। एसडीएम तथा सीओ ने समस्याओं को सुना। इस दौरान तीन शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण हो सका। गांव धन्यौरा के प्रधान रंजीत कुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में खेल के मैदान में कुछ लोग घूरा डाल रहे हैं। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

कलान। एसडीएम कलान की अध्यक्षता में थाना परौर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम महेश कुमार कैथल एवं थाना प्रभारी सुंदरलाल वर्मा के सामने दो शिकायतें आईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button