Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज रहा फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता

एसएस कॉलेज में फुटबाल के फाइनल मैच की विजेता टीम को पुरस्कृत करते एमएलसी अनंद व मुमुक्षु आश्रम
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का शनिवार को अंतिम दिन रहा। इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मैच में जीएफ कॉलेज को हराकर एसएस कॉलेज चैंपियन बना।
शनिवार को पहला सेमीफाइनल एसएस कॉलेज व एसएस लॉ कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें एसएस कॉलेज की टीम 5-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल जीएसएच कॉलेज चांदपुर और जीएफ कॉलेज के बीच हुआ। पेनल्टी शूटआउट से मैच का निर्धारण हुआ। इसमें जीएफ कॉलेज 4-2 से विजेता रहा। इसके बाद फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाराबंकी से विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एसएस कॉलेज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 1-0 से मैच जीत लिया।
जीएफ कॉलेज उपविजेता रहा। अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर एमएलसी अंगद सिंह और मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, एसएस लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, खेल व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. कविता भटनागर, संयोजक डॉ. प्रांजल शाही, अशोक अग्रवाल, डॉ. अमीर सिंह यादव, डॉ. प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे।

