Shahjahanpur News: सेमीफाइनल में पहुंचीं एसएस, जीएसएच, जीएफ और एसएस लॉ कॉलेज की टीमें

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
खेल महोत्सव के चौथे दिन अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के चौथे दिन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। एसएस कॉलेज के मैदान पर पहले दिन के मैच खेले गए। एसएस कॉलेज, जीएसएच कॉलेज चांदपुर, जीएफ कॉलेज तथा एसएस लॉ कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
पहला मैच एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस एवं हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें विश्वविद्यालय की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में हिंदू कॉलेज को 4-1 से हराया।
दूसरे मैच में एसएस लॉ कॉलेज को वॉकओवर मिला। तीसरा मैच बरेली कॉलेज बरेली एवं जीएसएच कॉलेज, चांदपुर के बीच हुआ। इसमें पेनाल्टी शूटआउट में बरेली कॉलेज बरेली को 3-2 से पराजित कर जीएसएच कॉलेज चांदपुर विजयी रहा।
चौथा मैच एसएस कॉलेज तथा जेएसएच कॉलेज, अमरोहा के बीच खेला गया। एसएस कॉलेज 2-1 से विजयी रहा। पांचवां मैच एसएस लॉ कॉलेज व राजकीय रजा कॉलेज, रामपुर के बीच हुआ।
इसमें एसएस लॉ कॉलेज 3-1 से विजयी रहा। छठा मैच जीएफ कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी कैंपस बरेली की टीमों में हुआ। जीएफ कॉलेज 5-2 से विजयी रहा। बाद में एसएस कॉलेज, जीएसएच कॉलेज चांदपुर, जीएफ कॉलेज तथा एसएस लॉ कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती, एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा व प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का निर्देशन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग व संयोजन डॉ. प्रांजल शाही ने किया।
इस मौके पर एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, प्रवक्ता डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. रमेश चंद्रा, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को एसएस कॉलेज के मैदान पर होगा।

