शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाली वध व सीता की खोज की लीलाओं का मंचन

Connect News 24

Staging of the pastimes of killing Bali and searching for Sita

खिरनीबाग रामलीला मैदान में प्रभु श्री राम और सुग्रीव की मित्रता का मंचन करते कलाकार।संवाद

शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर चल रही श्री रामलीला में नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने शबरी भक्ति, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध तथा सीता की खोज लीलाओं का मंचन किया। रामलीला का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

मंचन में दिखाया गया कि सीता की खोज में राम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। इसके बाद राम ऋष्यमूक पर्वत की ओर चल देते हैं जहां हनुमान से मिलन होता है, वह सुग्रीव से मित्रता कराते हैं। भगवान राम द्वारा बाली के वध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद माता सीता की खोज शुरू होती है। सचिन, अर्चित, अनिल, वेद प्रकाश, आयुष, विनीत, मनोज, मनोज, दीक्षा आदि कलाकारों ने मंचन किया। इस दौरान निर्देशक अनिल शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, विनीत सक्सेना, मनोज पटेल, श्रीदत्त शुक्ला, योगेश्वर शुक्ला, अनिल वाजपेयी बाण, रवि गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद

ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में हुआ सीता हरण की लीला का मंचन

शाहजहांपुर। श्री रामलीला मंचन संयोजन समिति की देखरेख में ऑर्डिनेंस ड्रैमेटिक क्लब के कलाकारों ने शुक्रवार को लक्ष्मण के शूर्पणखा की नाक काटने और सीता हरण समेत तमाम लीलाओं का मंचन किया। लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटे जाने से रावण क्रोधित हो उठता है। राम और लक्ष्मण से अपनी बहन का बदला लेने के लिए वह सीता का हरण कर लेता है।

इसके बाद रावण-जटायु युद्ध का मंचन किया गया। मंचन के दौरान समिति के अध्यक्ष एससी सिंह, सचिव रवि बाबू, संयुक्त सचिव एवं निर्देशक पैट्रिक दास, संयुक्त सचिव देवेश दीक्षित, सदस्य एवं निर्देशक अंकित सक्सेना, कलाकार सुरक्षा महेंद्र दीक्षित, अरुणडी आर, रोहित सक्सेना, सतीश सक्सेना, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button