पीलीभीत
Pilibhit News: ग्रामीण ने चाकू से अपनी गर्दन काटी
कलीनगर। घर में मौजूद ग्रामीण ने चाकू से खुद की गर्दन काट ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में पाया गया कि ग्रामीण भांग के नशे का आदी है। परिजन की ओर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
माधोटांडा कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी रामौतार पुत्र रामभरोसे शुक्रवार शाम घर पर थे। बुजुर्ग मां भी घर में ही थी। भांग के नशे की हालत में रामौतार ने गले पर चाकू से कई बार प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि जांच में नशे की हालत में ग्रामीण द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है। परिजन किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।