बदायूं

Budaun News: दशहरा के मद्देनजर डीएम ने नियुक्त किए मजिस्ट्रेट

Connect News 24

बदायूं। विजयदशमी का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम मनोज कुमार ने 21 मजिस्ट्रेट और चार आरक्षित मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

शहर के गांधी ग्रांउड में चल रही रामलीला में दशहरा पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस मौके पर लाखों लोग जुटते हैं। केवल शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में इस तरह के तमाम आयोजन होते हैं। इसके लिए शहर में कोतवाली क्षेत्र में डीएसओ रमन कुमार, सिविल लाइंस में डीएचओ सुनील कुमार को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।

अन्य मजिस्ट्रेट थानावार नियुक्त गए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि तैनात किए गए समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन स्थलों, पूजा व धार्मिक स्थलों के संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर उनके साथ भ्रमण कर जानकारी जुटा लें। यदि कोई स्थानीय विवाद हो तो उसे पहले ही सुलझा लें।

27 को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बदायूं। मेरी माटी-मेरा देश अमृत कलश यात्रा के आयोजन के संबंध में शासन ने दिशा-निर्देश दिए हैं। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों एवं 21 नगर निकायों से 36 अमृत कलश एवं 36 स्वयं सेवकों को लखनऊ भेजा जाएगा। इन्हें ले जानी वाली बसों को जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम से 27 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इससे पहले सुबह 10.30 बजे से ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button