शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूसरे दिन पेड़ से लटका मिला चोरी गया रिवाल्वर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST

The stolen revolver was found hanging from the tree the other day

पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग में पेड़ से लटके मिले रिवाल्वर की वीडियोग्राफी करता पुलिसकर्मी

पुवायां। गांव सतवां बुजुर्ग में श्याम मोहन मिश्रा के घर से चोरी हुआ लाइसेंसी रिवाल्वर दूसरे दिन मकान से दो सौ मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है।

श्याम मोहन मिश्रा के घर में 10 मई की रात चोरों ने पीछे की दीवार से चढ़कर चार लाख की नकदी और जेवर सहित लगभग 15 लाख का माल चोरी कर लिया था। चोर उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गए थे। सीओ पंकज पंत ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास खेतों में तलाशी अभियान चलवाया था लेकिन रिवाल्वर नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो श्याम मोहन के मकान से दो सौ मीटर दूर एक पेड़ से रिवाल्वर लटका देखा।

जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने मौके पर पहुंच कर रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। दूसरे दिन भी पुलिस को चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button