शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विधायक की कार पर मारा पत्थर, हमले की आशंका से हड़कंप

Connect News 24

Stone pelted on MLA's car, panic due to fear of attack

शाहजहांपुर में विधायक की कार को शीशा दिखाते समर्थक। जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की कार पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे कार का शीशा टूट गया। खतरा भांपकर वह आगे निकल आईं। साथ में गनर हाेने के चलते वापस आईं, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को एक पत्थर पड़ा मिला है।

शुक्रवार को विधायक सलोना कुशवाहा छतेनी गांव से कथा सुनकर घर लौट रहीं थीं। शाम करीब साढ़े बजे निगोही थाना क्षेत्र के गिरगिचा चीनी मिल से दो सौ मीटर पहले तेज गति से आई कोई चीज उनकी गाड़ी से टकराई। इससे उनकी कार का शीशा टूट गया। जोरदार आवाज होने के चलते गनर पीयूष के कान सुन्न हो गए। खतरे की आशंका के बीच चालक कार को आगे निकाल ले गया। बाद में वह वापस मौके पर गईं। आसपास तलाशी ली गई। सूचना पर निगोही पुलिस भी आ गई। कुछ लोगों ने फायर होने की बात भी बताई। पुलिस ने मामले की जांच की तो एक पत्थर पड़ा मिला है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया है।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि विधायक की कार का शीशा टूटा है। मौके पर एक पत्थर पड़ा मिला है। संभावना है कि यही लगा होगा। मामले की जांच की जा रही है।

विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि कार पर काफी तेज गति से कोई चीज आकर टकराई। गनर के कान सुन्न पड़ गए। फोरेंसिक जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जरूरत पड़ी तो तहरीर दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button