बदायूं

Budaun News: पथरामई बांध पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:27 AM IST

Driver dies after tractor overturns on Pathramai Dam

मृतक श्याम वीर का फाइल फोटो।

उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में पथरामई बांध पर शनिवार शाम ट्रैक्टर पलटने से 24 वर्षीय चालक श्यामवीर की मौत हो गई। वह पिछले तीन-चार दिन से बांध पर मिट्टी डाल रहा था। शाम को तेज रफ्तार में मोड़ने पर अचानक ट्रैक्टर पलट गया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पिछले दिनों बाढ़ के दौरान पथरामई बांध क्षतिग्रस्त हो गया था। तीन-चार दिन से बांध पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इसके लिए कई ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाए गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी श्यामवीर भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डाल रहे थे।

शनिवार शाम करीब छह बजे श्यामवीर ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर लाए। उन्होंने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर मोड़ने की कोशिश की तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। श्यामवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्यामवीर की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उनका छह माह का बेटा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button