Shahjahanpur News: झंडा मोहल्ले में पुरानी रंजिश में किया पथराव और फायरिंग
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडा कलां में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे दबंगों ने पुरानी रंजिश में मकान और दुकान में पथराव कर दिया। आरोप है कि तमंचे से फायर भी किया। मोहम्मद रजी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मोहम्मद रजी की मोहल्ले के फरीद, रहीस, तौफीक व तकी से पुरानी रंजिश चल रही है। मुकदमेबाजी के चलते आरोपियों ने उनके मकान व दुकान पर हमला कर दिया। पथराव और लाठी-डंडों से प्रहार किया। आरोप है कि एक आरोपी छत पर था, उसने तमंचे से फायर किया। घरों में पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए। पत्थर लगने से इरशाद का सिर फूट गया। इसके चलते पूरा परिवार दहशत में आ गया तो वहीं उसके सैलून में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच को शुरू कर दिया है।
पथराव का वीडियो वायरल
झंडा कलां मोहल्ले में पथराव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें दो युवक घर के अंदर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कई जगह पर दबिश भी दी गई है।